फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rohit Danu of Bageshwar included in the Indian football team

Bageshwar News: बागेश्वर के रोहित दानू भारतीय फुटबाल टीम में शामिल टीम

Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rohit Danu of Bageshwar included in the Indian football team
फुटबॉलर रोहित दानू। 
बागेश्वर। बुधवार का दिन बागेश्वर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ गया। जिले के अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रोहित दानू सुनील क्षेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबाल टीम से खेलते नजर आएंगे। शानदार फारवर्ड रोहित का चयन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

बागेश्वर के बघर गांव निवासी रोहित दानू ने काफी छोटी उम्र में फुटबाल खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने फुटबाल की बारीकियां बागेश्वर के कोच नीरज पांडेय से सीखी। रोहित की लगन और हुनर को देखते हुए कोच पांडेय ने उन्हें बेहतरीन ढंग से तराशा। दिनोंदिन उनके खेल में निखार आता गया। रोहित में 12-13 साल की उम्र में ही प्रतिभा की झलक दिखाई देने लगी थी।
विज्ञापन

वह प्रदेश की अंडर 14 टीम का हिस्सा रहे। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बूते वर्ष 2017 में 15 वर्ष की उम्र में भारतीय अंडर 17 टीम का हिस्सा बन गए। रोहित ने वर्ष 2017 में फीफा विश्व कप अंडर 17 में देश का प्रतिनिधित्व किया। रोहित भारतीय अंडर 19, अंडर 23 का हिस्सा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात एशियाई गेम्स के लिए भारतीय फुटबाल टीम घोषणा हुई और रोहित भारत के स्टार खिलाड़ी सुनील क्षेत्री की टीम का हिस्सा बन गए। बुधवार सुबह से समूचे जिले में रोहित के देश की मुख्य टीम में शामिल होने की खबर फैल गई।
सोशल मीडिया रोहित की उपलब्धि की पोस्ट से पट गया। रोहित, रोहित के परिवार के साथ ही कोच नीरज पांडेय को बधाई मिल रही है। कोच नीरज पांडेय ने रोहित को होनहार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा जाएंगे।




तीन साल के लिए बंगलुरू एफसी से हुआ है करार


बागेश्वर। होनहार फुटबाल खिलाड़ी रोहित का हाल में बंगलुरू एफसी के साथ तीन साल का करार हुआ है। वह 2020 में इंडियन सुपर लीग क्लब हैदराबाद के साथ तीन साल के लिए जुड़े थे।




जून में बागेश्वर आए थे रोहित

बागेश्वर। अपना बचपन बागेश्वर की गलियों में गुजारने वाले रोहित का बागेश्वर का बेहद लगाव है। जब भी मौका मिला, रोहित बागेश्वर आते रहते हैं। बागेश्वर के युवा खिलाड़ियों को उनका सानिध्य मिलता रहता है। रोहित बीते जून में बागेश्वर आए थे। कोच नीरज पांडेय की फुटबाल एकेडमी की सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को रोहित का मार्गदर्शन मिला था। रोहित का परिवार जिला मुख्यालय में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed