फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roasting during peak hours is causing increased problems for consumers.

Bageshwar News: पीक आवर्स में हो रही रोस्टिंग, उपभोक्ताओं की बढ़ी मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roasting during peak hours is causing increased problems for consumers.
बागेश्वर। जिले में इन दिनों बिजली का संकट गहरा गया है। बीते अगस्त में आई आपदा के दौरान जिले में स्थापित पिटकुल केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा था जिसे पांच महीने बीत जाने के बाद भी संचालित नहीं किया जा सका है। इसका खामियाजा अब जिले की जनता को रोस्टिंग के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले का अपना केंद्र बंद होने के कारण अब बिजली को अल्मोड़ा और रानीखेत से लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचना पड़ रहा है। लंबी दूरी की इन लाइनों में तकनीकी दिक्कतें और वोल्टेज ड्रॉप की समस्या आम है। सर्दी के मौसम में हीटिंग उपकरणों के प्रयोग से बिजली की मांग अपने चरम पर है जिससे बाहरी लाइनें भार झेलने में नाकाम साबित हो रही हैं। ग्रिड को ट्रिपिंग और बड़े फाल्ट से बचाने के लिए विभाग के पास अब कटौती के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सुबह और शाम के समय घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उसी दौरान रोस्टिंग की जा रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि आपदा के तुरंत बाद मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किया जाता तो आज इस भीषण ठंड में अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन





........कोट

बीते अगस्त में आपदा के कारण जिले में स्थापित पिटकुल केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा था। जो अभी तक पूरी तरह संचालित नहीं हो सका है। वर्तमान में हम अल्मोड़ा और रानीखेत से सप्लाई ले रहे हैं लेकिन लंबी दूरी की लाइन होने और सर्दी के कारण बढ़े अत्यधिक भार की वजह से सिस्टम पर दबाव है। ग्रिड की सुरक्षा के लिए पीक आवर्स में रोस्टिंग की जा रही है। उपभोक्ताओं से इस संकट की घड़ी में सहयोग की अपील है। -मो. अफजाल, ईई यूपीसीएल, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed