{"_id":"5e3b0a978ebc3ee5f523ef90","slug":"roadways-bus-station-will-be-inaugurated-on-19th-bageshwar-news-hld372373676","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण 19 को
विज्ञापन
बागेश्वर के बिलौना में बना रोडवेज बस स्टेशन।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जनपद के लोगों की यातायात को लेकर समस्या सुलझने वाली है। जल्द ही रोडवेज स्टेशन का उद्घाटन होने वाला है। करीब दो साल पहले उत्तराखंड परिवहन निगम ने बिलौना मोहल्ले में दो करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया था। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य लोकार्पण करेंगे।
इधर विधायक की ओर से स्टेशन की जगह इसे रोडवेज डिपो कहा है, जिसपर नगरवासियों का कहना है कि डिपो के नाम पर उन्हें गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यहां स्टेशन की जगह रोडवेज डिपो का निर्माण किया जाता तो वह बेहतर होता।
लोग बोले, डिपो के नाम पर छला गया
बागेश्वर। जनपद के लोग को रोडवेज डिपो की जगह स्टेशन बनाने से आक्रोशित है। कई लोगों ने शासन पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि बिलौना मोहल्ले में रोडवेज डिपो खोलने की बात कही गई थी, जबकि यहां रोडवेज स्टेशन का निर्माण कर लोगों के साथ छलावा किया गया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा कि सरकार ने जिले के लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि विधायक चंदन राम दास ने बिलौना में रोडवेेज बस डिपो बनाने की बात कही थी। जबकि वास्तविकता में यहां रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विनोद पाठक ने कहा कि बिलौना में बस स्टेशन का निर्माण कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जिले के लोगों के लिय इससे बड़ा विश्वासघात कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
डिपो और स्टेशन में अंतर
बागेशवर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि रोडवेज डिपो में कार्यशाला होती है। डिपो के लिए बसों का आवंटन होता है। इन बसों के संचालन के लिए चालक, परिचालक, डीजल पंप, कार्यशाला होती है। जबकि स्टेशन में पूछताछ काउंटर और एक संचालन कक्ष ही होता है।