फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roads in the district turned into potholes, making it difficult for people to walk.

Bageshwar News: जिले की सड़कें गड्ढों में तब्दील, लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roads in the district turned into potholes, making it difficult for people to walk.
बागेश्वर के मंडलसेरा-आरे बाईपास पर बने गड्ढे। संवादबागेश्वर के मंडलसेरा-आरे बाईपास पर बने गड्ढे
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लगातार आदेशित कर रहे हैं। सड़क महकमे हैं कि सीएम के आदेश को भी तवज्जो नहीं दे रहे हैं। अब सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया है। इस अवधि में भी बागेश्वर जिले के सड़कों के गड्ढा मुक्त होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बात गड्ढों से पटी सड़कों की करें तो जिला मुख्यालय की सड़कें तक गड्ढों से अछूती नहीं हैं। जिला मुख्यालय की भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास गड्ढों से छलनी हो गई है। बाईपास पर सत्ताधारी भाजपा का जिला कार्यालय होने के कारण इस सड़क को वीआईपी सड़क का दर्जा हासिल है। भाजपा कार्यालय में मंत्री और आला नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। यह सड़क बेहद खराब हालत में है।
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा शुरूआत से ही देखने को मिल जाती है। गड्ढों से पटी सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण थोड़ी सी बारिश में सड़क कीचड़ से सन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय के पास एक बरसाती नाला सड़क की दशा खराब करता है। इस नाले की निकासी की भी उचित व्यवस्था सरकारी अमला नहीं कर पाया है। बात अन्य सड़कों की करें तो त्यूनरा बाईपास, बिलौना-पगना सड़क भी गड्ढों से पटी है।
आरे बाईपास की भी हालत ठीक नहीं है। सवाल यही है कि सीएम के आदेश का पालन इन 15 दिनों में सड़क महकमे किस तरह से करते हैं?





लोनिवि के एई बिजेंद्र महरा का कहना है कि भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास में काफी गड्ढे हैं। इस सड़क पर डामरीकरण किया जाना है। डामरीकरण के लिए तीन बार टेंडर लगा दिए हैं। किसी भी ठेकेदार ने निविदा नहीं डाली। फिर से टेंडर लगाए जा रहे हैं।

डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि सीएम के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित महकमों को हिदायत दी गई है। सड़कों को तय समय में गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed