फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Damaged By Water

बिजोरी के पास कभी भी बंद हो सकती है बागेश्वर-गिरेछीना सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Road Damaged By Water
बागेश्वर के बिजोरी में प्राकृतिक स्रोत के पानी की निकासी न होने से सड़क को पहुंच रहा नुकसान। संवा - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर बिजोरी गांव के पास कभी भी यातायात बाधित हो सकता है। प्राकृतिक स्रोत से बहता पानी और पहाड़ी की ओर से हो रहा भूस्खलन सड़क के लिए खतरा बना है। सड़क पर बने गड्ढे भी वाहन चालकों और यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। क्षेत्रवासियों के कई बार समस्या उजागर करने पर भी विभाग पानी की निकासी का प्रबंध नहीं कर सका है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से पांच किमी की दूरी पर बसे बिजोरी गांव में सड़क किनारे एक प्राकृतिक जल स्रोत (धारा) बना है। पूर्व में स्रोत से पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाली बनाई गई थी। हालांकि देखरेख नहीं होने के चलते बाद में वह दब गई। लंबे समय से स्रोत का पानी रिसकर सड़क पर बह रहा है। लगातार बहते पानी से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं और पूरी सड़क तलैया बनी हुई है। स्रोत के पास की जमीन भी लगातार खिसक रही है। सड़क किनारे भूस्खलन से मलबा जमा हो गया है। पानी की अधिक मात्रा से सड़क के निचले किनारे पर भी भू धंसाव की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग को जानकारी होने के बावजूद सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। जल्द पानी की निकासी का प्रबंध नहीं हुआ तो सड़क पर यातायात बाधित हो सकता है। ऐसा होने पर गिरेछीना-सोमेश्वर सड़क पर आवाजाही ठप हो जाएगी। क्षेत्र के धारी, डोबा, चौहना, क्वैराली, सात-रतबे, चामी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क भी कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजोरी के पास बहने वाले प्राकृतिक स्रोत से पानी की निकासी के लिए कल्वर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। जिसकी निविदा भी लग चुकी है। आचार संहिता लागू होने से काम शुरु नहीं हो पाया है। आचार संहिता समाप्त होते ही सड़क की मरम्मत और कल्वर्ट निर्माण का कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
राजकुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed