फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Specialist doctor posts vacant, ultrasound service stalled

Bageshwar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त, अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Sat, 22 Aug 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Specialist doctor posts vacant, ultrasound service stalled
कांडा(बागेश्वर)। कपकोट विधानसभा के सीएचसी कांडा में चिकित्सकों के कई पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ने के कारण जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों और गर्भवतियों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएचसी कांडा केंद्र में सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ और नेत्र सर्जन का पद स्वीकृत है। वर्तमान में सभी पद खाली हैं। क्षेत्र के लोगों को बीमारियों का उपचार करने के लिए 20 से 60 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें कई बार बैरंग लौटना पड़ता है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने से अल्ट्रासाउंड नहीं होते हैं। अन्य दिनों में मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कांडा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीएचसी पर निर्भर हैं। ऐसे में विशेषज्ञों के पद लंबे समय से रिक्त रहना चिंता का विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने और अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट..
सीएचसी कांडा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से अवगत कराया जा चुका है। शासन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद प्राथमिकता से तैनाती की जाएगी। अल्ट्रसाउंड के लिए पहले शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल से भेजे जाते थे लेकिन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महज 2-4 मरीजों के आने और जिला अस्पताल में अधिक अल्ट्रासाउंड प्रभावित होने के चलते उन्हें नहीं भेजा रहा है। -डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed