फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers from seven villages protested for a road in bageshwar

बागेश्वर: कागजी वादों से टूटा सब्र...सड़क के लिए गरजे सात गांवों के ग्रामीण, विशाल रैली निकाली

Sat, 22 Aug 2026 12:12 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 22 Aug 2026 12:12 AM IST
सार

बागेश्वर जिले में दो दशकों से सड़क की मांग कर रहे सात गांवों के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। सड़क नहीं तो आराम नहीं के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 

विज्ञापन
Villagers from seven villages protested for a road in bageshwar
बागेश्वर के डीएम कार्यालय तक पहुंची रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में दो दशकों से सड़क की बाट जोह रहे सात गांवों के ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। सड़क नहीं तो आराम नहीं के नारों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विशाल जनाक्रोश रैली निकाली।

विज्ञापन

 

शुक्रवार को रैली भराड़ी टैक्सी स्टैंड से पारंपरिक वाद्य यंत्राें के साथ शुरू होकर पूरे नगर और एसबीआई तिराहे से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंची। नारों से पूरा नगर गूंज उठा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से पीएम, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री और प्रदेश के सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार, खाईधार, सापुली, गुठण और ठांगधार, गाड़ाखरिक की जनता 2006 से लगातार सड़क के लिए संघर्ष कर रही है। सैन्य बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद भी बुजुर्गों को चार से पांच किलोमीटर की खड़ी और खतरनाक चट्टानी चढ़ाई पैदल नापनी पड़ रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

2006 से अब तक केवल मिले कोरे आश्वासन
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 2006 में तत्कालीन सांसद प्रदीप टम्टा, सीएम एनडी तिवारी, भगत सिंह कोश्यारी, 2009 में भुवन चंद्र खंडूड़ी, 2012 में विजय बहुगुणा, 2016 में हरीश रावत, 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत, 2019 में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और 2021 और 2025 में सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या की ओर से लगातार आश्वासन दिए गए। पांच दिसंबर 2019 को तो बुलडोजर से केवल औपचारिकता के लिए थोड़ी देर खोदाई कर काम बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बार-बार छह महीने में काम शुरू होने का झांसा दिया गया लेकिन आज तक धरातल पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अब कागजी आश्वासनों से कोई समझौता मंजूर नहीं होगा। जब तक धरातल पर सड़क का निर्माण शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक चरण सिंह बघरी, अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामी, कोषाध्यक्ष मदन सिंह धामी, सचिव करम सिंह दानू आदि रहे।

 

आंदोलन को मिला राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन
सात गांवों की सड़क की मांग को लेकर छिड़े आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का पुरजोर समर्थन मिला है। कांग्रेस के पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बालकृष्ण, जिपं सदस्य बलवंत राम, भाजपा के पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, जिपं सदस्य नीमा देवी, शामा से निर्दलीय जिपं सदस्य विजया कोरंगा के अलावा यूकेडी ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक न्यास, सवाल संगठन, कांडा ब्लॉक संघर्ष समिति, टनकपुर-बागेश्वर रेलमार्ग निर्माण संघर्ष समिति और संघर्ष वाहिनी ने भी ग्रामीणों के इस संघर्ष का खुला समर्थन किया।

हमारा आधा जीवन इस पथरीली चढ़ाई पर पैदल नापते हुए बीत गया। हम नहीं चाहते कि जो दर्द हमने सहा, वह हमारी आने वाली पीढ़ी भी सहे। जब तक सड़क धरातल पर नहीं उतरती, यह बूढ़ी टांगें पीछे नहीं हटेंगी। -दलीप सिंह, बुजुर्ग, फोटो 21

 

गांव में सड़क न होने से सबसे ज्यादा तकलीफ हम महिलाओं को उठानी पड़ती है। बीमार पड़ने या प्रसव के वक्त मरीज को डोली में लादकर 5 किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ता है। नाती-पोतों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही आज हम कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। -कमला देवी, बुजुर्ग महिला

 

सड़क न होने के कारण गांव से लगातार पलायन हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। हम अपने हक और गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। -संजय सिंह, युवा

20 साल से हमें सिर्फ कागजी आश्वासन मिल रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई के बाद भी गांव में विकास का रास्ता बंद है। अब युवा खामोश नहीं रहेगा, आने वाली पीढ़ी को एक सुगम और सुरक्षित भविष्य देना हमारी जिम्मेदारी है। -ज्योति दानू, युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed