{"_id":"683df86451d8a20f490ed74d","slug":"road-construction-under-radar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116076-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट-पिंडारी सड़क के सुधारीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट-पिंडारी सड़क के सुधारीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल
Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग में इन दिनों चल रहे सुधारीकरण के कार्य पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान रेत और सीमेंट में मिट्टी मिलाकर प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह मटियानी ने सड़क में चल रहे सुरक्षा दीवार निर्माण के काम को दिखाया है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर रेत के साथ-साथ मिट्टी का ढेर भी लगा है। इसी मिट्टी को रेत के साथ सीमेंट में मिलाकर दीवार निर्माण में लगाया जा रहा था। इससे पूर्व भी इसी सड़क पर पैरापिट निर्माण में अनियमितता बरती जा रही थी, जिसे विभाग की ओर से तुड़वाया गया था।
बावजूद इसके काम में लापरवाही की जा रही है। पिंडारी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दयाल सिंह, सोनू कुमालटा, दिनेश टाकुली, राजू टाकुली, भगवत सोरगी, चंदन सिंह पांडा आदि ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद