फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road band in Shama gogina

बागेश्वर की पांच सड़कों में यातायात बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Road band in Shama gogina
कपकोट-शामा-गोगिना सड़क इस तरह दरक गई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले की पांच सड़कों में मलबा गिरने से यातायात बाधित है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएमजीएसवाई कपकोट के अधीन आने वाली शामा-लीती-गोगिना सड़क किमी 7 में सतगढ़ गधेरे के पास क्षतिग्रस्त है। बघर रोड किमी 5 में मलबा आने से बंद है। पीएमजीएसवाई बागेश्वर डिवीजन के अधीन धपोली-जेठाई सड़क भी मलबा गिरने से बंद है। पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल डिवीजन के अधीन बागेश्वर-तिलसारी सड़क में भी यातायात बाधित है। लोनिवि बागेश्वर के अधीन थुनाई-मिहिनिया सड़क में भी भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है। सड़कों से मलबा हटाने का काम चल रहा है।
सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। लोगों ने बरसात के सीजन में सड़कों के रखरखाव पर बेहतर तरीके से ध्यान देने की मांग की है। कहा है कि सड़कों में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

खतरे के निशान से नीचे बह रही नदियां
बागेश्वर। जिले में नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सरयू का जलस्तर 866.20 मीटर था। गोमती का जलस्तर 862.10 मीटर था। दोनों नदियों का चेताश्वनी लेबल 869 मीटर, खतरन चजनाक लेबल 870.70 मीटर है। बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.20 मीटर था। डिस्चार्ज 64.62 क्यूसेक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed