फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road accident, people in car narrowly escaped

Bageshwar News: सड़क दरकी, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

Sun, 10 Sep 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 10 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Road accident, people in car narrowly escaped
बागेश्वर के गागरीगोल में दरकी सड़क पर फंसी कार। संवाद 
बागेश्वर। रविवार की रात गागरीगोल के लिए जाने वाली सड़क तेज बारिश के दौरान अचानक दरक गई। उसी समय सड़क से एक कार गुजर रही थी, कार दरकी सड़क की दरारों में फंस गई। कार सवार लोगों को वाहन से उतरने का मौका मिल गया। गनीमत ये रही कि चालक ने पहले ही कार रोक दी जिससे हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8:00 बजे एक कार गागरीगोल ग्रामीण सड़क से गुजर रही थी। कार जैसे ही नरग्वाड़ी-तिलसारी के पास पहुंची तो अचानक सड़क दरक गई। चालक ने किसी तरह से कार को रोका और कार दरकी सड़क पर अटक गई। मौके पर जाने के लिए दमकल टीम रवाना हो गई है। सड़क पीएमजीएसवाई के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed