फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rikhadi Will Soon Get Bridge

बागेश्वर: रिखाड़ी के लोगों को अब बरसात में नहीं उठानी पड़ेगी दिक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rikhadi Will Soon Get Bridge
बागेश्वर के रिखाड़ी में बनाया जा रहा मोटर पुल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के रिखाड़ी गांव के लोगों को अब बरसात के सीजन में आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिखाड़ी गधेरे में लोनिवि ने पक्का आरसीसी पुल बना दिया है। पुल न होने से रिखाड़ी सड़क पर बरसात में वाहनों का आवागमन बाधित रहता था।
विज्ञापन

रिखाड़ी के लिए सरकार ने पांच साल पहले सड़क का निर्माण कर दिया था, लेकिन रिखाड़ी गांव के पास बहने वाले गधेरे में पुल न बनने से बरसात में वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता था। बरसात के सीजन को छोड़कर अन्य दिनों गधेरे से काटी गई सड़क से वाहनों की आवाजाही होती थी। रिखाड़ी गधेरे में 15 मीटर स्पान का आरसीसी पुल बनने की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। शनिवार को पुल पर लिंटर पड़ गया है। पुल का ढोला खुलने के बाद अगले 15-20 दिनों में पुल से वाहनों की आवाजाही होने लगेगी। इससे रिखाड़ी की करीब 500 की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रिखाड़ी के लोग लंबे समय से गधेरे में पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले साल जिला प्रशासन ने जिला योजना से पुल मंजूर किया था। पुल बनने से बरसात में वाहनों की आवाजाही में व्यवधान नहीं आएगा। यानि कि अब बरसात में रिखाड़ी गांव तक वाहन पहुंचेंगे। पहले बरसात में गधेरा वाहनों की राह रोक लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रिखाड़ी गधेरे में बन रहे 15 मीटर स्पान के आरसीसी पुल पर शनिवार को लिंटर पड गया है। 20 दिन बाद रिखाड़ी पुल पर वाहनों की आवाजाही होने लगेगी।
भुवन जोशी एई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed