{"_id":"597630e64f1c1b3a088b45e8","slug":"ridiculing-the-people-by-not-removing-the-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान न हटाने से लोगों में आक्रोश भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान न हटाने से लोगों में आक्रोश भड़का
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिखित आश्वासन के बावजूद काफलीगैर से शराब की दुकान नहीं हटाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बना हुआ है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र दुकान को न हटाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जनता काफलीगैर के सिंदुरी में स्थित शराब की दुकान हटाने को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। 14 जून को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर शराब की दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। एक माह बीतने के बाद भी शराब की दुकान को नहीं हटाया गया है। इससे पूरे क्षेत्र की जनता में जबरदस्त नाराजगी है।
शराब की बिक्री से गांवों का माहौल खराब हो रहा है। लोग अपनी कमाई नशा करने में लुटा रहे हैं। शराब के बढ़ते प्रचलन से महिलाएं परेशान हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र शराब की दुकान नहीं हटाई जाती है तो उन्हें उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला, संजय परिहार, प्रधान मोहन सिंह, सुंदर लाल, नवीन, ललिता रौतेला आदि क्षेत्रवासी शामिल थे।