फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Returning home on two masked men attacked the procession

घर लौट रहे दो बारातियों पर नकाबपोशों का हमला 

Sat, 30 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sat, 30 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Returning home on two masked men attacked the procession
अाक्राेश्‍ा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार शाम पुड़कुनी गांव से गैरखेत लौट रही एक दिनी बारात में शामिल दो युवकों पर अनर्सा की पुरानी शराब की दुकान के पास नकाबपोशों ने हमला बोल दिया। दोनों को 108 नंबर से जिला अस्पताल लाया गया। विरोध में बारातियों ने रात में ही पिंडारी सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


गुस्साई महिलाओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार सुबह पिंडारी सड़क के खडगेड़ा तिराहे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे जाम से सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।बाद में मौके पर पहुंचे कपकोट के थानाध्यक्ष एसपी रायपा के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कपकोट ब्लॉक के गैरखेत गांव के शंकर कपकोटी की एक दिनी बारात इसी ब्लाक के पुड़कुनी गांव गई थी। बारात में खडगड़ा गांव के ललित शाही (24) पुत्र सुंदर सिंह और हरसीला निवासी मुकेश नेगी (23) वर्ष पुत्र दिनेश नेगी भी शामिल थे। बारात में वह बाइक के जरिये गए थे। वापसी में जब वह अनर्सा की पुरानी शराब की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पहले से खड़े 10-15 युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि नशे की हालत खड़े इन युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनकी बाइक सवार ललित और मुकेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों को लाठी डंडों, लात-घूसों से बुरी तरह पीटकर फरार हो गए। घटना में ललित को सिर, गले और पीठ में चोट होने के साथ ही उसका एक दांत भी टूट गया, जबकि मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई है। विरोध में बारातियों ने घटनास्थल अनर्सा पर ही जाम लगा दिया।

शनिवार सुबह विरोध में खडगड़ा की गुस्साई महिलाएं ग्राम प्रधान सरस्वती शाही के नेेतृत्व में नारेेबाजी करती हुई पिंडारी सड़क के खडगड़ा तिराहे पर एकत्र हुईं और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक जाम लगाए रखा। सूचना मिलने पर कपकोट के थानाध्यक्ष रायपा दलबदल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को बताया कि घटनास्थल राजस्व पुलिस आरे के अंतर्गत आता है। घटना की रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी।

यदि मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ तो रेगुलर पुलिस ही कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष की बातों से संतुष्ट होकर महिलाओं ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में गंगा शाही, पुष्पा, प्रेमा, मोहनी, चंद्रा, दानुली, तारा, भारती, नीमा, खष्टी, कमला, गंगा, चनुली, मुन्नी, पुष्पा शाही, हयात सिंह शाही, प्रमोद और भूपेश शाही आदि शामिल थे। 

राजस्व पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर 
अनर्सा में नकाबपोशों के हमले में घायल खडगड़ा निवासी ललित शाही के चचेरे भाई प्रकाश सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक आरे में एक नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


राजस्व उप निरीक्षक संजय मुनगली ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि सीम गांव के सुनील गढ़िया और करीब 15 अज्ञात लोगों ने उसके भाई के साथ बारात से लौटते समय अनर्सा के समीप जानलेवा हमला कर दिया। पटवारी ने बताया कि मामले में धारा 147, 325 और 326 आईपीसी के तहत दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे घायल की ओर से अभी तक किसी ने भी रिपोर्ट नहीं लिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed