{"_id":"5f25a5548ebc3ea08b5c1106","slug":"result-of-uk-board-bageshwar-news-hld3919239195","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के काम के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के काम के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही प्रीति
विज्ञापन
प्रीति नेगी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बच्चों और शिक्षकों की मेहनत की बदौलत इस बार जिले का रिजल्ट बेहतर रहा। जीआईसी रवाईंखाल के विद्यार्थियों को परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य बीसी जोशी ने बताया कि उनके स्कूल में हाईस्कूल का 96 प्रतिशत और इंटर का परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा है। 10वीं में 22 और 12वीं में 11 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इसमें अधिकांश विद्यार्थी गरीब परिवारों के हैं। इनके माता-पिता खेती-बाड़ी, मजदूूरी कर बच्चों को पढ़ाते हैं। राजकीय हाईस्कूल कराला पालड़ी का परीक्षाफल भी बेहतर रहा है। स्कूल की छात्रा रवीना, सुषमा टम्टा, काजल करायत, काजल जनौटी प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। कपकोट के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज शामा में इंटर के छात्र महेश सिंह कोरंगा 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।
घर के काम के साथ पढ़ाई में भी मन लगाया प्रीति ने
गरुड़ (बागेश्वर)। इंटर कॉलेज भटखोला की छात्रा प्रीति नेगी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 93.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में 24वीं रैंक प्राप्त की है। प्रीति घर के काम के साथ पढ़ाई में भी पूरा मन लगाती है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करती थी। इसके साथ वह घर का भी काम करती हैं। मझगांव (गरुड़) की प्रीति प्रोफेसर बनना चाहती है। उनके पिता हरीश सिंह नेगी प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता गृहणी हैं। उनकी सफलता पर शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।