{"_id":"5f00ca168ebc3e42be64eaf5","slug":"residential-house-demolished-in-bhatkola-bageshwar-news-hld3885621128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटखोला में आवासीय मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटखोला में आवासीय मकान ध्वस्त
विज्ञापन
बागेश्वर। तेज बारिश से शुक्रवार की सुबह भटखोला के मोहन सिंह पुत्र प्रताप सिंह का मकान ध्वस्त हो गया है। राशन, कपड़े दब गए। जनहानि, पशुहानि होने से बच गई। मकान राज्य सरकार की भूमि में बना है, इसलिए सहायता अनुदान की श्रेणी में नहीं आता है। राशन आदि के लिए 3800 रुपये की अहेतुक राशि प्रदान कर दी है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भटखोला गांव में सीता देवी पत्नी स्वर्गीय मनोहर लाल का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 5200 रुपये की धनराशि प्रभावित महिला को दे दी गई है। कांडा के सनगाड़ निवासी नैन सिंह पुत्र बचै सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। भटखोला मनोज विश्व कर्मा पुत्र मोहन लाल के मकान के पास भूस्खलन हुआ है। नंदा बल्लभ पुत्र बुद्धि बल्लभ के किचन से लगी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। बेहर गांव में सतीश कुमार पुत्र बिहारी लाल मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है। सकीड़ा में विशन लाल पुत्र गणेश लाल के मकान के आंगन की सुरक्षा दीवार टूट गई। मकान के आगे बिजली का पोल टेड़ी हो गया।
झिरौली मैग्नेसाइट का मलबा मटेला के धान की रोपाई वाले खेतों में घुस गया है। गांव में निर्माणाधीन गूल बह गई है। धपोला में 35 लोगों की धान की खेती में मलबा पट गया है। तिलाड़ी और घटगांव की पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। संवाद