फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Remove liquor store near the sports ground

खेल मैदान के पास से शराब की दुकान हटाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Remove liquor store near the sports ground
कपकोट के भराड़ी में अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। भराड़ी के नाम से आवंटित देशी शराब की दुकान को कपकोट में केदारेश्वर मैदान के पास खोलने का विरोध शुरू हो गया है। नगर की महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर दुकान को अन्यत्र खुलवाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

तहसीलदार पूजा शर्मा को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि पूर्व से देशी शराब की दुकान भराड़ी में खुली थी। भराड़ी के नाम से ही दुकान का आवंटन हुआ है, इसके बावजूद दुकान को केदारेश्वर मैदार के प्रवेश द्वार के पास खोल दिया गया है। नगर के एकमात्र खेल मैदान को जाने वाले मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। शराब की दुुकान के आसपास कई निजी विद्यालय भी हैं। दुकान में अक्सर शराब के नशे में लोग शोरगुल करते हैं। जिसके कारण बच्चों और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों से आसपास रहने वालीं महिलाएं भी परेशान हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान को यहां से हटाकर भराड़ी बाजार में खुलवाने की मांग की। इस मौके पर आशा देवी, हंसी पांडे, हेमा पांडे, दीपा पांडे, रेनू पांडे, सरोजनी देवी, लक्ष्मी देवी, गंगा जोशी आदि थीं।
विज्ञापन

कच्ची शराब की बिक्री पर भड़कीं महिलाएं
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के लीमा, जसरौली, रतमटा में कच्ची शराब की खुलेआम हो रही बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को महिला मंगल दल की अध्यक्ष बसंती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने शराब बेच रहे लोगों और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि कई दुकानदार अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन भी अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। महिला मंगल दल की सदस्यों ने एक सप्ताह के भीतर अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष कमला देवी, रमुली देवी, सुनीता देवी, मालती देवी, गंगा देवी, आनंदी देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed