फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Removal of objections of 45 roads in review meeting

समीक्षा बैठक में 45 सड़कों की आपत्तियों का किया निस्तारण

Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Removal of objections of 45 roads in review meeting
बौगेश्वर की बैठक में वन संरक्षक, बागेश्वर और कपकोट के विधायक - फोटो : अमर उजाला
 वन  संरक्षक डॉ. आईपी सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों के लंबित प्रकरण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की 14 और कपकोट विधान सभा क्षेत्र की 31 सड़कों की आपत्तियों का निस्तारण किया गया। वन संरक्षक ने अधिकारियों को सड़कों और अन्य विकास योजनाओं के निर्माण के लिए वन अधिनियम की लंबित मामलों निस्तारण की कार्रवाई समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय सभागार में हुई बैठक में वन संरक्षक डॉ. सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं और अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मौजूद बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास और कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने अपने-अपने क्षेत्र की वन भूमि हस्तांतरण के तहत लटके सड़कों और अन्य विकास योजनाओं के निर्माण के मामलों के बारे में बताया। कहा कि वन भूमि के हस्तांतरण में देरी नहीं की जानी चाहिए। समय से हस्तांतरण न होने से विकास कार्यों का निर्माण नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


 इससे लोगों को समय से विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण की सरल और तेज प्रक्रिया की बारीकियां समझाई। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने वन भूमि हस्तांतरण संबंधी फाइलों पर अपने स्तर से की गई कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग ईई अल्लादिया, पीएमजीएसवाई के ईई राजेंद्र प्रसाद, पीएमजीएसवाई कपकोट  के ईई मनोज कुमार, डीडब्ल्यूडी के परियोजना अधिकारी गोपा बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed