फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Remember Ambedkar

डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Tue, 06 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 06 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Remember Ambedkar
याद आए अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बहुजन समाज पार्टी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश महासचिव बीआर धौनी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की। बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर दलितों, शोषितों के सच्चे हितैषी थे।

विज्ञापन


उन्होंने दबे, कुचले वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किए, उनको हमेशा याद किया जाएगा। वक्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनावों में बसपा प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार, दीप चंद्र ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस दौरान नगर अध्यक्ष देशदीपक सिंह, भानुप्रकाश वर्मा, ख्यालीराम, उम्मेद राम, भूपेश धपोला, कमल आगरी, मोहित चौबे, सुंदर धौनी, सुंदर साहनी, हिमांशु प्रसाद, भुवन त्रिकोटी, अंजू आर्या, रमेश पर्वतीय, हरीश आर्या आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed