{"_id":"601ee7208ebc3e27113f5aba","slug":"relly-by-congress-bageshwar-news-hld413848124","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने परिसंपत्तियों के बेचने को विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने परिसंपत्तियों के बेचने को विरोध में निकाली रैली
बागेश्वर में यूथ कांग्रेस की रैली को हरी झंडी दिखाते हरीश रावत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
यूथ कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार के छह साल के कार्यकाल को देश के विनाश की कहानी बताया। उन्होंने जिला मुख्यालय में देश में बढ़ती महंगाई, देश की धरोहरों एलआईसी, बीएसएनएल, आईडीबीआई, रेल, एयरपोर्ट को बेचने, किसान बिल, लेबर कोड बिल के विरोध में ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित रैली को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने झंडी दिखाई। रावत ने यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवा सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार देश को निजीकरण की ओर ले जा रही है। इससे सरकारी नौकरियों के अवसर भी घटेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
बजट भी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला पारित किया गया है। देश की परिसंपत्ति बेचने वाला बजट पेश किया गया है। इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडेय, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, गणेश कुमार, उमेश मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।