{"_id":"a8d6f29a254c18c3d60061bf9609bf09","slug":"released-sea-rock-in-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिला समुद्र का विमोचन मसूरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिला समुद्र का विमोचन मसूरी में
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों पर आधारित मासिक पत्रिका शिला समुद्र का विमोचन 25 अक्तूबर को मसूूरी के माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस में राइटर्स माउंटेन फेस्टिवल के दौरान किया गया।
विज्ञापन
इस फेस्टिवल में मुख्य रुप से नंदा राज जात का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पत्रिका शिला समुद्र का विमोचन राइटर्स माउंटेन के संयोजक स्टीफन ऑल्टर, डॉ. डीआर पुरोहित, दर्जा राज्यमंत्री जोत सिंह गुनसोला, नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सभासद वीरेंद्र कैंत्यूरा, कुंवर सिंह चौहान, एंड्रयूड ऑल्टर, डीआर पुरोहित, विलियम शेक्स, सुरेंद्र पुंडीर सहित पत्रिका के सदस्य नंदा राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
शिला समुद्र के संपादक और प्रकाशक इलाहाबाद निवासी राहुल सिंह हैं। राहुल सिंह ने बताया कि पत्रिका में हिमालय से लेकर इलाहाबाद, बनारस और अन्य धार्मिक स्थलों तक पवित्र नदियों के साथ विकसित हुई सभ्यता, धार्मिक प्रसंगों और मान्यताओं पर प्रकाश डालने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
पत्रिका के माध्यम से सरयू, गोमती, गंगा, यमुना सहित सभी नदियों की स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर भी माहौल तैयार किया जाएगा।