फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Reema-Dharamghar road, pit making accident

रीमा-धरमघर सड़क पर बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reema-Dharamghar road, pit making accident
रीमा-धरमघर सड़क पर तुपेड़ के पास बना गड्ढा। सवांद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रीमा-धरमघर सड़क में तुपेड़ के पास सड़क पर बना बड़ा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। गड्ढे के कारण वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। इस स्थान पर हादसे का अंदेशा बना हुआ है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन

कपकोट विकासखंड की रीमा-धरमघर सड़क पर तूपेड़ नामक स्थान के पास बीच सडक में बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जिससे वाहन चालकों को आवाजाही करने खासी परेशानी का सामना करना पड़ है। गड्ढा इतना बड़ा है कि आधी सड़क तक फैला हुआ है। जिस वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। वाहन चालक खतरा मोल लेकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन स्वामी मनोज गोस्वामी ने बताया कि सड़क पर काफी समय से गड्ढा बना हुआ है। बीते दिनों हुई से बारिश से गड्ढे में जलभराव हो गया है। गड्ढा बड़ा होने के कारण आवाजाही करने पर हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पीएमजीएसवाई डिवीजन बागेश्वर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तुपेड़ के पास सड़क के बीच में गड्ढा पड़ने की सूचना मिली है। वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं। जल्द ही गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed