फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Raveena Wins two Gold

अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स में रवीना ने जीते दो स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raveena Wins two Gold
डिग्री कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज की रवीना परिहार ने गोला और चक्का क्षेपण में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीते।
विज्ञापन

एसएसजे विवि अल्मोड़ा की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय पीजी कॉलेज टनकपुर में कराया गया था। प्रतियोगिता के भाला फेंक में बागेश्वर की चांदनी भंडारी, लंबी कूद में दीपक चंद्र, 400 मीटर दौड़ में कल्पना असवाल, 110 मीटर बाधा दौड़ में दीपक जैम्याल और ऊंची कूद में करन कोहली ने रजत पदक अपने नाम किए। 800 मीटर दौड़ में कल्पना असवाल, चक्का फेंक में चंदनी भंडारी, 20 किमी वॉक रेस में एकता भट्ट और मुकेश शर्मा, ट्रिपल जंम में करन कोहली, 400 मीटर बाधा दौड़ में दीपक जैम्याल, 110 मीटर बाधा दौड़ में खिला मेहता और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में दीपक जैम्याल, दीपक चंद्र, दर्शन व राजेंद्र की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए। प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी संजय कुमार, कोच प्रवीण कुमार और मैनेजर महिपाल सिंह बोहरा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में वॉलीबाल ने जीता कांस्य
बागेश्वर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में खेलने गई जिले की अंडर 17 और अंडर 21 आयु वर्ग की बालिकाओं की टीम ने शानदार खेल दिखाया। दोनों आयु वर्गों में टीम ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीते। कोचि विजयपाल सिंह मटियानी ने बताया कि जिले से अंडर 14 आयु वर्ग की बालिका टीम ने भी प्रतियोगिता में भागीदारी की थी। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 30 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed