{"_id":"58b9a5e24f1c1bf079831183","slug":"ranjana-and-satisfaction-knseri-champion-brdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजना भरड़ा और संतोष कनसेरी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजना भरड़ा और संतोष कनसेरी चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में वार्षिक खेलकूद में अव्वल खिलाडियों को पुरस्कार देते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाविद्यालय गरुड़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता के चैंपियन रंजना भरड़ा और संतोष कनसेरी रहे। प्रतियोगिताओं में अव्वल खिलाड़ियों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश ने आकर्षक इनाम दिए।
मिनी स्टेडियम पुुरुड़ा में संपन्न हुई दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में संतोष कनसेरी ने प्रथम अमित गिरी गोस्वामी ने दूसरा और हरीश रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग में रंजना भरड़ा, सीमा और पूजा दुबे ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी. दौड़ में छात्र वर्ग में संतोष कनसेरी, गणेश गिरी, हरीश रावत ने क्रमश: प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में रंजना भरड़ा, ज्योति पांडे, ज्योति थायत ने क्रमश: प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। 500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में संतोष कनसेरी, हरीश रावत, कैलाश आर्या छात्रा वर्ग में रंजना भरड़ा, भानु प्रिया पांडे, ज्योति पांडे ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में छात्र वर्ग में कैलाश आर्या, संतोष कनसेरी, गणेश गिरी छात्रा वर्ग में रंजना भरड़ा, जया कुमैप्या, सुनीता फर्स्वाण ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चक्का क्षेपण में छात्र वर्ग में कैलाश चंद्र, संतोष कनसेरी छात्रा वर्ग में रंजना भरड़ा, पूजा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। भाला क्षेपण में छात्र वर्ग में हरीश रावत, संतोष कनसेरी, कैलाश चंद्र छात्रा वर्ग में रंजना भरड़ा, पूजा बिष्ट, जया कुमैप्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
लंबी कूद में छात्र वर्ग में संतोष कनसेरी, दिनेश नाथ छात्रा वर्ग में रंजना भरड़ा, सीमा पांडे ने क्रमश: प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में अमित गिरी और संजय रावल छात्रा वर्ग में सीमा पांडे, सुनीता फर्स्वाण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में डॉ. हेम चंद्र दुबे , डॉ. शिव प्रकाश राय, डॉ. महेश कुमार, डॉ. अब्दुल बहाव, भुवन बोरा आदि ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद सिंह मेहता ने किया।
विज्ञापन