फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ramnagar College won the volleyball match

रामनगर ने जीती अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल

Sun, 18 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 18 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar College won the volleyball match
रामनगर कॉलेज ने जीता वॉलीबाल मैच - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता रामनगर महाविद्यालय ने जीत ली। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रामनगर ने हल्द्वानी को पराजित किया। विजेता टीम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने ट्रॉफी प्रदान की। 

विज्ञापन


महाविद्यालय के खेल मैदान में दूसरे दिन रामनगर और हल्द्वानी की टीमों के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। पांच सेटों में खेले गए मुकाबले के पहले सेट में रामनगर ने 25-23 के अंतर से जीता। दूसरा मुकाबला हल्द्वानी ने 27-25 के अंतर से अपने नाम किया।
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला हल्द्वानी ने 25-20 से जीता। चौथा मुकाबला रामनगर ने 25-17 के अंतर जीता। लास्ट सेट में रामनगर की टीम ने 15-12 के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली। विजेता टीम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने चयनित टीम के खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. संजय सिंह भंडारी, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. भूपेंद्र, गोविंद सिंह, अजय चंदोला आदि थे। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, बागेश्वर, मानिला, काशीपुर, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, नैनीताल, बेड़ीनाग, लोहाघाट आदि महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed