{"_id":"58220c824f1c1bf67eb38d92","slug":"ramlila-in-kanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा में हुई रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा में हुई रामलीला
अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर/ कांडा (बागेश्वर)।
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
कांडा में हुई रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट धरमघर/कांडा (बागेश्वर)। श्री रामलीला कमेटी कपकोट की ओर से मंगलवार की रात गाजेबाजे के साथ श्री राम की बारात निकली। स्यांकोट में श्री राम को 14 बरस का वनवास हुआ जबकि कांडा में लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काट दी। कपकोट में रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के युवा नेता सुरेश गढ़िया, सभासद बलवंत कपकोटी, हेेम चंद्र पांडे ने किया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान कपकोट में राजा दशरथ का राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र से मिलन, श्री राम का सीता जी से विवाह, जनक, सुनैना द्वारा सीता को शिक्षा देने, मंथरा द्वारा को राजा दशरथ से राम को 14 साल के वनवास, भरत को राजपाठ देने के लिए उकसाने का मंचन किया गया।
विज्ञापन
दशरथ की भूमिका पूरन पांडे, राम की भूमिका पारस कोरंगा, लक्ष्मण मुकेश पांडे, विश्वामित्र हेम पांडे, वशिष्ठ राम जी त्रिपाठी, जनक खीम सिंह मेहता, सीता ललित पांडे, सतानंद श्याम जी त्रिपाठी, कैर्कई प्रकाश कांडपाल, मंथरा की भूमिका राकेश पांडे ने निभाई जबकि वरिष्ठ कलाकार लक्ष्मी दत्त कांडपाल ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष नंदन कपकोटी ने सभी का स्वागत जबकि डायरेक्टर जनार्दन जोशी ने संचालन किया। वहां संतोष उपाध्याय, सोनू देव, दयाल चंद्र जोशी, नारायण सिंह कपकोटी गोलू, आनंद बल्लभ पांडे, दीपक कपकोटी आदि थे।
स्यांकोट की रामलीला में राजा दशरथ का तीर अपने माता पिता को तीर्थाटन पर निकले श्रवण कुुमार पर लगने, श्री राम का वन गमन के दृश्य का मंचन किया गया। दशरथ की भूमिका महेेश पाठक, राम दीपक कांडपाल, लक्ष्मण सुमित तिवाड़ी, सीता की भूमिका रोशन गैड़ा ने निभाई। रामलीला का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह ने किया। वहां चंद्र सिंह चौहान, हिम्मत सिंह चौहान, दीवान सिंह कार्की आदि थे।
कपकोट (बागेश्वर)। यहां रामलीला के साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए रामलीला कमेटी ने इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया है। आदर्श प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने भगवती दू दैणी है जाया... की सुुंदर प्रस्तुति पेश की।
ग्वल देवता के डंगरिए ने अवतरित होकर मां भगवती की पूूजा की। रंगोली पहनी बालिकाओं ने फूलों से सजी थाली हाथ में रखकर बेहतरीन नृत्य किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, विशिष्ट अतिथियों ने कमेटी की ओर से स्कूल के प्रधानाध्यापक केडी शर्मा को शील्ड, बच्चों का प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
कपकोट (बागेश्वर)। नगर निवासी प्रकाश कांडपाल 25 साल से कैकई की भूमिका निभा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में उन्होंने मिठाई बांटी। कमेटी ने उन्हें बधाइयां दीं। वरिष्ठ कलाकार लक्ष्मी दत्त कांडपाल के पुत्र प्रकाश ने सबसे पहले गौरी की भूमिका निभाई, इसके बाद उन्होंने शत्रुघ्न, भरत, राम, लक्ष्मण, बेहतरीन अभिनय किया।
वह ताड़का भी बनते हैं। कैकई के अभिनय का तो कोई जवाब नहीं। वह भराड़ी, फरसाली में होने वाली रामलीलाओं में भी कैकई बन चुके हैं। उनका बड़ा बेटा पवन राम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, छोटा बेटा शुभम शत्रुघ्न का किरदार निभा चुुका है। कई बार रामलीला में वरिष्ठ कलाकार लक्ष्मी दत्त कांडपाल की तीन तीन पीढ़ियां एक साथ मंचन करते दिखाई देते हैं।
कांडा की रामलीला में लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध, रावण द्वारा सीता का हरण करने, रावण द्वारा जटायु के पंख काटने, राम लक्ष्मण द्वारा सीता की खोज करने, राम द्वारा जटायु का उद्धार करने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष गुसांई सिंह धपोला ने सभी का स्वागत किया। वहां पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी आदि थे।