फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ramleela starts in bharadi

कपकोट के बाद भराड़ी में भी रामलीला शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ramleela starts in bharadi
बागेश्वर के चौरा गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/कपकोट/बागेश्वर। कपकोट, कांडा और चौंरा में पहले से रामलीला शुरू हो रही है। अब मंगवाल से भराड़ी में भी रामलीला शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले के चौरा में चल रही रामलीला में सातवें दिन बाली वध समेत अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम सुग्रीव से बाली को युद्ध करने के लिए ललकारने के लिए कहते हैं। सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारता है तो श्रीराम तीर चलाकर बाली का वध कर देते हैं। उसके वध के बाद सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना देते हैं।

श्रीराम का अभिनय पंकज धपोला, लक्ष्मण का लक्ष्मण डसीला, भरत का अर्जुन डसीला, शत्रुघन का पीयूष धपोला, सीता का भूपेश डसीला, हनुमान का गोविंद धपोला और रावण का अभिनय पूरन सिंह कालाकोटी ने किया। इस वर्ष रामलीला 49वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धपोला, सचिव मनोज धपोला, व्यवस्थापक मनोज धपोला, कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed