फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ramleela in Kanda

आयसु दीजै कृपा निधाना तोड़ूं में शंकर चाप पुराना...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Kanda
धरमघर की रामलीला में एक दूसरे को माला पहनाते श्रीराम और सीता। - फोटो : BAGESHWAR
धरमघर/कांडा। धरमघर और कांडा की रामलीला में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। बढ़ती ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कपकोट और कांडा की रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। जब सारे राजा धनुष को उठाने में असमर्थ रहते हैं तो भगवान राम ऋषि विश्वामित्र से आज्ञा मांगते हुए कहते हैं कि आयसु दीजै कृपा निधाना, तोड़ूं में शंकर चाप पुराना, आयसु होय विनय अस करहूं, भंजी चाप नृप संशय हरहूं। मुनि विश्वामित्र भगवान राम को शिव धनुष में प्रत्यंचा चढ़ाने की आज्ञा देते हैं। भगवान राम धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, धनुष टूट जाता है।
विज्ञापन

धनुष टूटने के बाद आक्रोशित परशुराम जनक दरबार में पहुंचते हैं। परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद होता है। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण थे। राम की भूमिका भरत महर, लक्ष्मण प्रांजल वर्मा, सीता राहुल साह, परशुराम हेम पाठक, जनक परसी लाल वर्मा, दशरथ मनोहर पंचपाल, रावण की भूमिका धीरज महर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed