{"_id":"5d9880d78ebc3e93bf3bc9ed","slug":"ramleela-continues-in-bageshwar-bageshwar-news-hld359267669","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम सम पुरुष न मो सम नारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम सम पुरुष न मो सम नारी...
विज्ञापन
नुमाशइखेत बागेश्वर में हो रही रामलीला में राम, लक्ष्मण, सीता बने कलाकार।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत में आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, चित्रकूट में राम भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। सूर्पणखा तुम सम पुरुष न मो सम नारी... प्रभु जी हमें वर ले ओ कहकर लक्ष्मण से विवाह करने को कहती है। काफी समझाने पर भी जब वह नहीं मानती है तो लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं।
सूर्पणखा के पात्र मनोज कुमार ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। सुमित रावल ने श्री राम, आशीष साह ने लक्ष्मण, तुषार दफौटी ने सीता, मनोज कर्म्याल ने खर, अंकुर उपाध्याय ने दूषण के पात्र का अभिनय किया। छठे दिन की रामलीला में सूर्पणखा नासिका छेदन देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी थी। नुमाइशखेत में हो रही रामलीला में कुर्सी में बैठने शुल्क दस रुपये लिया जा रहा है।
कमेटी की ओर से दस रुपये की पर्ची काटी जा रही है। हालांकि जमीन में बैठकर रामलीला देखने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि कुर्सी का शुल्क दस रुपये लिया जा रहा है। कुर्सी का शुल्क दस रुपये लिए जाने से अधिकतर लोग जमीन में बैठकर ही रामलीला देख रहे हैं।