{"_id":"6515c0497123952276049729","slug":"rally-of-vhp-and-bajrang-dal-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1768-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शौर्य यात्रा से दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शौर्य यात्रा से दिया नशामुक्ति का संदेश
Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में शौर्य यात्रा निकालते विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य यात्रा का जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चौक बाजार में हुई सभा में वक्ताओं ने युवाओं को नशा से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए कहा।
शौर्य यात्रा का शुभारंभ 19 सितंबर को बदरीनाथ से हुआ था। बृहस्पतिवार को गरुड़ मोटर मार्ग पर जिले के विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा स्टेशन मार्ग होते हुए नगर के चौक बाजार पहुंची। चौक बाजार में विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें सही दिशा दिखाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा बागेश्वर से पिथौरागढ़ जिले को रवाना होगी और छह अक्तूबर को हरिद्वार में यात्रा का समापन होगा।
पूरे प्रदेश में चलने वाली यात्रा के माध्यम से समाज को नशे से मुक्त कराने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। इस मौके पर जिला पालक मंगल बिष्ट, प्रांत सह मंत्री रणदीप, धर्म प्रसाद प्रमुख पवन राठौर, कुलदीप सिंह, जिला संयोजक कैलाश गड़िया, पूरन रावत, शेर सिंह मलडा, विजय परिहार, कुंदन टंगड़िया, भुपाल सिंह, नरेंद्र सिंह धामी, पंकज मेहता, गौरव दफौटी, दीपक भंडारी, कुलदीप नगरकोटी, हर्षित नेगी, तरुण कन्याल आदि मौजूद रहे।