{"_id":"687d33d849e5c1f5110f8ba2","slug":"rakhi-is-a-symbol-of-affection-of-sisters-for-soldiers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117274-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सैनिकों के लिए बहनों की राखी स्नेह का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सैनिकों के लिए बहनों की राखी स्नेह का प्रतीक
Sun, 20 Jul 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के रेडक्रॉस भवन में राखी निर्माण करते स्वयंसेवक। संवाद
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवियों ने रक्षाबंधन के लिए देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें जिले की 150 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने 500 से अधिक राखियों का निर्माण किया।
रविवार को जिला रेडक्रॉस भवन में आयोजित राखी निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक राजेश्वरी कार्की, चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडेय ने किया। चेयरमैन फर्स्वाण ने कहा कि राखी का त्योहार सीमा पर तैनात जवानों के लिए बहनों का स्नेह, प्रेम और भावनात्मक रिश्ते का एहसास कराता है। राजेश्वरी ने कहा कि ये राखियां हमारे जवानों तक पहुंचेंगी और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके पर जगदीश उपाध्याय, माेहिनी पांडेय, कन्हैया वर्मा, आरपी कांडपाल, वेदप्रकाश पांडेय, हिमानी मेहता, सरोज गौड़, बबीता परिहार आदि मौजूद रहे।