{"_id":"5f4fe2048ebc3ea3e2210b1c","slug":"raised-demand-for-removal-of-encroachments-on-road-and-walkways-bageshwar-news-hld3955522102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और पैदल रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और पैदल रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई
विज्ञापन
कपकोट में ब्लॉक प्रमुख को सड़क की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते उतरौड़ा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। ग्राम पंचायत उतरौड़ा के लोगों ने कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत के पनौरा तोक के लिए बने मोटर मार्ग और पैदल रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम प्रमोद कुमार के सामने भी इस मामले को उठाया है।
इन लोगों का कहना है कि पनौरा के लिए कई दशकों पहले पैदल रास्ता और सड़क बनी हुई थी। वर्ष 2015 में एक व्यक्ति ने रास्ते और सड़क पर अतिक्रमण कर दिया। इसके खिलाफ ग्रामीण लगातार आवाज उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल में भी मामला उठा दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा है कि पनौरा में अनुसूचित जाति के 20 परिवार रहते हैं। अतिक्रमण के कारण इन लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।
कहा है कि अंग्रेजी काल से यह लोगों की आवाजाही के लिए प्रमुख पैदल मार्ग था। यह मार्ग जिला पंचायत और लोनिवि के दस्तावेजों में भी दर्ज है। कहा है कि समय रहते यदि मार्ग को नहीं खोला गया तो क्षेत्र के लोग आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा है कि जल्द ही तहसील और लोनिवि की टीम से संयुक्त निरीक्षण कराकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र कपकोटी, आनंद प्रसाद, विनोद कुमार, इंद्र प्रसाद, रमेश प्रसाद, पूनम देवी, तुलसी देवी, मुन्नी देवी, भावना आर्या, राजेश सिंह, महेश सिंह आदि शामिल थे।