{"_id":"68c85555cb47029f9308b3ec","slug":"rain-in-kapkot-weather-remained-clear-in-bageshwar-garud-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118556-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में बारिश, बागेश्वर, गरुड़ में साफ रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में बारिश, बागेश्वर, गरुड़ में साफ रहा मौसम
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का असर कम होने लगा है। कपकोट विकासखंड में रात को झमाझम बारिश हुई। बाकी स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान बंद चार सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। कपकोट के पाकड़ और फरसाली गांव में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं।
शनिवार की रात को कपकोट क्षेत्र में 40 मिमी बारिश हुई। रविवार की सुबह जिला मुख्यालय में हल्की बारिश के आसार बने थे। हालांकि बाद में चटक धूप निकल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि विगत दिनों की बारिश में बंद हुई पोलिंग-हरसीला और बदियाकोट-कुंवारी सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। काफलीकमेड़ा और हरिनगरी-पय्यां-दाबू हड़ाप सड़कों पर मरम्मत का काम जल्द काम शुरू किया जाएगा। यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइन टूटने से पाकड़ और फरसाली में बिजली गुल है। कर्मचारी लाइन को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद