फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain havoc in Bageshwar too, water entered shops and houses, power cut in 25 villages for five hours

Bageshwar News: बागेश्वर में भी बारिश का कहर, दुकानों-घरों में घुसा पानी, 25 गांवों में पांच घंटे गुल रही बिजली

Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rain havoc in Bageshwar too, water entered shops and houses, power cut in 25 villages for five hours
बागेश्वर के गैरखेत में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते विधायक सुरेश गढि़या। संवाद
बागेश्वर।
विज्ञापन

बेमौसम हो रही बारिश से कपकोट तहसील क्षेत्र में नुकसान बढ़ता जा रहा है। रात को हुई बारिश से पोलिंग गांव में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बागेश्वर और गरुड़ विकासखंड क्षेत्र में भी झमाझम बारिश हुई है। वहीं गैरखेत गांव में बारिश से हुए नुकसान का विधायक सुरेश गढि़या ने जायजा लिया।
शुक्रवार की रात को पूरे जिले में बारिश हुई। कपकोट तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से पोलिंग गांव में बरसाती नाले का पानी आबादी वाले क्षेत्र में घुस गया। ग्रामीण विमल सिंह और नारायण राम के दुकान और आवासीय मकान में पानी घुसने से खाद्य सामग्री को नुकसान हुआ है। भारी बारिश से गधेरों का पानी बढ़ने से सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। वहीं बागेश्वर में सात और गरुडृ में नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

इधर, विधायक गढि़या ने शनिवार को बारिश से प्रभावित गैरखेत गांव में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नाले से खतरे की जद में आए घर और मलबे में दबे खेत, पाइप लाइन का मुआयना कर प्रभावितों को जल्द हरसंभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक त्रिभुवन बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 गांवों में पांच घंटे गुल रही बिजली
बागेश्वर। शनिवार को होराली में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के 25 गांवों की बिजली करीब पांच घंटे गुल रही। जेई मदन जोशी ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब बिजली गुल हो गई थी, टूटे तार बदलकर नौ बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई। वहीं जिला मुख्यालय में दोपहर बाद से शाम तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही।


कपकोट में बीएसएनएल सेवा बाधित
बागेश्वर। शुक्रवार को बारिश से कपकोट क्षेत्र की बीएसएनएल सेवा भी बाधित हो गई थी। शनिवार दोपहर बाद संचार सेवा दुरुस्त की जा सकी। बीएसएनएल ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


शनिवार को भी बरसे मेघ
बागेश्वर। शनिवार को भी मौसम करवट बदलता रहा। सुबह के समय आसमान बादलों से घिरा था। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ और धूप निकल आई। शाम के समय फिर मौसम ने करवट बदली और जिला मुख्यालय समेत कपकोट, दुग नाकुरी तहसील क्षेत्रों में बारिश हुई। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed