फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain and storm devastation

बारिश और अंधड़ में मचाई तबाही 

Sat, 22 Apr 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 22 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rain and storm devastation
विजयपुर में उड़ी एक भ्‍ावन की छत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बारिश और तेज अंधड़ ने जिले में जमकर तबाही मचाई। अंधड़ से जिले में आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गई। इससे जिला मुख्यालय बागेश्वर में लगभग छह घंटे बिजली गुल रही। लाइनें टूटने से बिजली विभाग को छह लाख का नुकसान हुआ है। 


बागेश्वर शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह मौसम मिजाज बदल गया। काफी देर तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ चलने से देवली गांव  में देवीदत्त जोशी, कांडा तहसील के विजयपुर कस्बे में राधा देवी के मकान की छत उड़ गई। राधा देवी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वजीना गांव में रमेश राम, शंकर दत्त जोशी, सुंदर राम और प्रमोद राम के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन



जिला मुख्यालय बागेश्वर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। काफलीगैर के कनगाड़छीना के समीप पेड़ गिरने से बिजली की मुख्य लाइन का तार टूटने से पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई। कपकोट में भी 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया। रीमा, पचार, पेड़ गिरने से कौसानी, गरुड़ क्षेत्र में भी बिजली की लाइनें टूट गई। कपकोट के रीमा, पचार, धपोलासेरा, दफौट, मनकोट में भी लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि लाइनों के टूटने से विभाग को लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि काफलीगैर में मुख्य लाइन को जोड़ दिया गया है। कपकोट के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। जल्दी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज अंधड़ से मनकोट के समीप एक चीड़ का पेड़ उखड़कर सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पर कुछ देर तक जाम लगा रहा है। यात्रियों, आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से पेड़ को सड़क से हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।  द्यांगण गांव में बारिश से आरे बाइपास की पहाड़ी से कुछ पत्थर लुड़ककर वन पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल के घर की छत पर गिर गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर ही थे। पत्थर गिरते ही घर में अफरातफरी मच गई। सभी लोग घर से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed