{"_id":"c1618ef51c64e5e8b614d7d0284b371a","slug":"rail-would-awareness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मार्ग के लिए होगा जन जागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मार्ग के लिए होगा जन जागरण
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेल मार्ग संघर्ष समिति ने जनजागरण कार्यक्रम चलाया है। टनकपुर से बागेश्वर के लिए रेल मार्ग बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में समिति के पदाधिकारी 22 नवंबर को दस बजे से कांडा को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
कांडा पड़ाव, विजयपुर, कमेड़ी देेवी में सभाएं की जाएंगी। लोगों को रेल मार्ग की मांग के लिए जागरूक किया जाएगा, आंदोलन के साथ जुड़कर सरकार पर दबाव बनाने के प्रयास किए जाएंगे। 29 नवंबर को बागेश्वर तहसील मुख्यालय पर आम बैठक की जाएगी। जिसमें आंदोलन से जुुड़े सभी लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन