{"_id":"645150feb8f768995909f391","slug":"quickly-diagnose-the-problems-of-industrial-brothers-dm-bageshwar-news-c-8-1-128709-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निदान करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निदान करें: डीएम
Tue, 02 May 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 02 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला सभागार में उद्योग मित्र समिति की बैठक लेते डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक लेते हुए उद्यमियों से नई उद्यम नीति को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने नई उद्यम नीति में उद्योगों को ट्रांसपोर्ट और बिजली सब्सिडी देने और छोट-छोटे उद्योगों को पर्वतीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। उद्यमी दलीप खेतवाल ने प्रस्तावित उद्योग नीति में पहाड़ में उपलब्ध कच्चे माल से संबंधित उद्योग लगाने, कर्मचारियों की मांग के अनुसार उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया और जिले में लकड़ी डिपो स्थापित करने की मांग रखी।
बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान गरुड़ में रिक्त शेड के आवंटन पर विचार विमर्श हुआ। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने बताया कि शासन का पत्र भेजा गया है। ताम्र ग्रोथ सेंटर में थ्री फेज 25 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगाने और मशीन लगाने का काम हो गया है। उद्यमी इंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत उन्होंने 25 केवीए का सोलर प्लांट लगाया था, जिसमें तकनीकी खराबी से अपेक्षित बिजली नहीं बन रही।
विज्ञापन
डीएम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निदान करने और उद्योगों के प्रचार प्रसार के लिए हरसंभव मदद करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ संजय सिंह, डीएफओ हिमांशु बागरी, उद्यमी थ्रीश कपूर, इन्द्र सिंह बिष्ट, आनंद खोलिया, केवलानंद, डॉ. जीतेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।