फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Quaranteen in Board Exam Center

परीक्षा केंद्रों में बने क्वारंटीन सेंटर खाली किए जाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Quaranteen in Board Exam Center
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाएं इसी माह होनी हैं। इसलिए डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षाओं के लिए चिह्नित परीक्षा केंद्रों को जल्द खाली किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को जिन परीक्षा केंद्रों में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं, उन्हें 10 जून तक खाली करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि परीक्षा केंद्र को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है, तो उसे तत्काल खाली करा उन केंद्रों को बेहतर सफाई और सैनिटाइज भी किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 18 हजार प्रवासियों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। डॉक्टरों की सलाह पर इन्हें घरों को भेज दिया गया है। इससे काफी स्कूल अब खाली हो जाएंगे। फिर भी किसी स्कूल में प्रवासी क्वारंटीन किए गए हैं और वह बोर्ड परीक्षा का केंद्र हैं तो ऐसे स्कूलों में क्वारंटीन किए गए प्रवासियों को अन्य आसपास के स्कूलों और होटलों में शिफ्ट करने के निर्देश एसडीएम और शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed