फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   quality education should be provided.

प्रभावशाली और गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए नवाचार जरूरी : डीएम

Fri, 28 Jul 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
quality education should be provided.
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक हुुई। डीएम अनुराधा पाल ने विद्यार्थियों को प्रभावशाली और गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए हमेशा नवाचार करने के लिए कहा। उन्होंने पिट्ठू पर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। डायट में बनाई गई जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो गैलरी और विज्ञान प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

डायट सभागार में हुई बैठक में डीएम पाल ने ई-माड्यूल और ई-लाइब्रेरी पर विशेष ध्यान देने, विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पठन-पाठन करवाने और बच्चों में भाषायी ज्ञान बढ़ाने के लिए भाषा व गणित पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए नई तकनीकी पर फोकस करने के लिए कहा। बताया कि डायट के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

डायट के नियोजन एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए भौतिक एवं मानवीय संसाधन विकास के लिए किए जा रहे प्रयास समिति के समक्ष रखे। प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार पांडे ने सभी सदस्यों के सुझावों को कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में शामिल करने की बात कही। इस मौके पर सलाहकार समिति के सीईओ जीएस सौन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, बीईओ चक्षुपति अवस्थी, कमलेश्वरी मेहता समेत डायट प्रवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed