{"_id":"6aaed0c1c2ce7687aa0942b2","slug":"pwd-begins-patchwork-on-bageshwar-girichina-highway-relief-from-potholes-expected-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128159-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर-गिरीछीना राजमार्ग पर लोनिवि ने शुरू किया पैचवर्क, गड्ढों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर-गिरीछीना राजमार्ग पर लोनिवि ने शुरू किया पैचवर्क, गड्ढों से मिलेगी राहत
Sat, 19 Sep 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर-गिरेछीना राजमार्ग में गड्डों को भरते श्रमिक।
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरीछीना राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से बदहाल हुई सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए लोनिवि ने कमर कस ली है। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों को भरने और पैचवर्क का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
बरसात के मौसम में जलभराव और भूकटाव के कारण इस प्रमुख राजमार्ग पर दर्जनों जगह गहरे गड्ढे बन गए थे। इससे आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ था और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा था। स्थानीय ग्रामीण और वाहन चालक लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। लोनिवि की ओर से डामरीकरण और पैचवर्क का कार्य शुरू होने से अब यातायात सुगम होगा और हादसों की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विभाग की ओर से ठेकेदारों और श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और जल्द से जल्द पूरे मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पैचवर्क का काम शुरू होने से क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एई, विमल कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान बागेश्वर-गिरीछीना मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। लोनिवि की ओर से पैचवर्क और गड्ढा भरान का कार्य तेजी से शुरू करवा दिया गया है। हमारी प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित व बाधा रहित सफर उपलब्ध कराना है। जल्द ही पूरे मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा।