फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pudkuni High School building will be built at a cost of Rs 1.23 crore

Bageshwar News: 1.23 करोड़ की लागत से बनेगा पुड़कुनी हाईस्कूल का भवन

Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pudkuni High School building will be built at a cost of Rs 1.23 crore
बागेश्वर। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल पुड़कुनी के भवन के लिए एक करोड़ तेईस लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। बीते छह मार्च को शासन के उप सचिव अनिल कुमार पांडे के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश में विद्यालय भवन की धनराशि मंजूर होने की जानकारी दी है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजे शासनादेश में विद्यालय भवन के लिए 73, 80000 रुपये अवमुक्त करने की जानकारी दी है। विद्यालय भवन का निर्माण नियमानुसार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि पुड़कुनी के राजकीय हाईस्कूल का भवन का निर्माण कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के सामने उठाया था। मुख्यमंत्री के प्रयासों से भवन के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द भवन निर्माण के लिए टेंडर लगवाए जाएंगे। भवन का निर्माण का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भवन बनने के बाद पुड़कुनी हाईस्कूल को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed