{"_id":"595d24534f1c1b9d078b46b8","slug":"pudding-tree-in-pandrahpali-sloping-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रहपाली में पहाड़ी से खिसककर मकान में घुसा चीड़ का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रहपाली में पहाड़ी से खिसककर मकान में घुसा चीड़ का पेड़
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
मकान में घुसा पेड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रहपाली के ठंडापानी गांव में जंगल की पहाड़ी से उखड़कर एक पेड़ दरवाजा तोड़ते हुए मकान में घुस गया। भारी भरकम पेड़ से कमरे में रखी चारपाई सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मौके पर किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
आरे पटवारी क्षेत्र के ठंडापानी गांव में मंगलवार की शाम को लगभग पांच बजे चीड़ का विशाल पेड़ जंगल से सरकता हुआ सीधे नारायण राम के मकान में घुस गया। पेड़ घर के भीतर घुसने से पलंग और अन्य सामान टूट गया। घटना के समय वहां पर परिवार के किसी सदस्य के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
पीड़ित नारायण राम ने वन विभाग से मकान में घुसे पेड़ को हटाने और प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। नारायण राम ने बताया कि यह पेड़ तेज हवा से उखड़ गया था। उधर मूसलाधार बारिश से कांडा के सनगाड़ में शेर सिंह के मकान की समीप जमीन खिसक गई। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन