फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Provide benefits of government schemes to villagers: Pradhan

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं प्रधान: दानू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits of government schemes to villagers: Pradhan
कपकोट में क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में विचार रखते क्षेत्र प्रमुख। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कपकोट ब्लॉक कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू और बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने ग्राम प्रधानों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि महामारी के चलते यह समय बेहद कठिन है। महानगरों से भी कई प्रवासी गांवों में लौटे हैं। नौकरी छूटने के कारण कई लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने में मदद करनी होगी।
विज्ञापन

बीडीओ गोस्वामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ पंचायत स्वरूप सिंह चौड़िया ने भी प्रशिक्षण ले रहे प्रधानों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने को कहा। जन कल्याण समिति के निदेशक जीवन सिंह दानू और सहयोगियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान केदार महर, गंगा सिंह कार्की, महेश दानू, राजेंद्र दानू, पुष्पा देवी, सोनू दानू, प्रीता टाकुली, तारा टाकुली, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed