फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Tanakpur Bagehwar Rail line

रेल लाइन की मांग को संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Tanakpur Bagehwar Rail line
बागेश्वर में रेल लाइन निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति ने कुमाऊं के विकास के लिए रेल लाइन को अहम बताया। सरकार से जल्द रेल लाइन निर्माण के लिए बजट आवंटित करने की मांग की। सदस्यों ने रेल लाइन का निर्माण शुरू होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति की जिलाध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने की स्वीकृत और सर्वेक्षण वाली रेल लाइन के निर्माण को स्वतंत्रता के बाद देश की सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि सामरिक महत्व की इस रेल लाइन की कुमाऊं को सख्त जरूरत है। रेल लाइन का निर्माण होने से व्यापारियों, सैनिकों और क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। समिति ने केंद्र सरकार से जल्द रेल लाइन निर्माण के लिए बजट आवंटित करने और निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। वहां पर महासचिव खड़क राम आर्या, गिरीश चंद्र पाठक, प्रताप सिंह गड़िया, हयात सिंह मेहता, मोहन चंद्र उप्रेती, महेंद्र सिंह कोश्यारी, सोबन सिंह, खीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed