फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Slaughter house

भागीरथी में स्लॉटर हाउस के लिए जगह चयन करने पर नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Slaughter house
बागेश्वर में स्लाटर हाउस के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भागीरथी में स्लॉटर हाउस निर्माण के लिए चयनित जमीन का विरोध शुरू हो गया है। भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने गए एसडीएम और ईओ का क्षेत्रीय लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराव किया।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से स्लॉटर हाउस बंद पड़ा है। मीट विक्रेताओं की मांग के बाद प्रशासन ने भागीरथी में स्लॉटर हाउस निर्माण के लिए जमीन का चयन किया है। शनिवार को एसडीएम हरगिरी और ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी चयनित जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जमीन के निरीक्षण की सूचना मिलते ही विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने मौके पर प्रदर्शन किया। लोगों ने एसडीएम और ईओ का घेराव करते हुए नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर स्लॉटर हाउस बनाया जा रहा है, उसके समीप गुरजाणी और पापरागैर गधेरा बहते हैं। इन गधेरों का पानी पीने और अन्य कार्यों में प्रयुक्त होता है। क्षेत्र में किसी की मृत्यु होने पर इन्हीं स्थानों पर क्रियाकर्म कराया जाता है। चयनित जमीन के 100 मीटर की दूरी पर भनेरिया देवता और 50 मीटर की दूरी पर मां मनसा देवी का मंदिर है। कहा कि धार्मिक स्थलों के समीप स्लॉटर हाउस का निर्माण करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। वहीं जल स्रोत भी प्रदूषित होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल विहिप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बागेश्वर को धार्मिक नगरी के नाम से जाना जाता है। प्रशासन को इसके महत्व को देखते हुए मीट मार्केट को शहर से बाहर खोलना चाहिए था। वहां पर विहिप के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, शेर सिंह मलड़ा, जितेंद्र रावत, राजन सिंह, संदीप मलड़ा, जानकी देवी, जमुना देवी, गीता देवी, दीपा देवी, इंद्र राम, सुंदर राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed