{"_id":"6789578cfa77f08dad0488e2","slug":"protest-over-rape-case-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112540-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दुष्कर्म मामले में अब कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दुष्कर्म मामले में अब कांग्रेसियों ने दिया धरना
Fri, 17 Jan 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
गरुड़ (बागेश्वर)। किशोरी से दुष्कर्म मामले को लेकर तहसील क्षेत्र में राजनीति तेज हो गई है। बुधवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा ने आरोपी का संबंध कांग्रेस से बताते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका था। बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने आंबेडकर की प्रतिमा के आगे धरना देकर घटना के साथ-साथ प्रदेश भर में हुए दुष्कर्म के मामलों की निंदा की। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोट भ्रामरी मंदिर परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के आगे सांकेतिक धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि गरुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। प्रदेश भर में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध और दुष्कर्म के मामलों की भी पार्टी कड़ी निंदा करती है। वहां पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वान, भुवन पाठक, गिरीश कोरंगा, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश आर्या, नंदिनी आर्या, कैलाश पवार, प्रकाश कोहली, पार्वती देवी, मंजू देवी, धीरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।