फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Pipeline

खेतों की खोदाई को लेकर आंदोलन पर डटे रहे ग्रामीणों को एसडीएम ने किया मनाने का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest over Pipeline
बागेश्वर के बिलौना में लोगों से वार्ता करते एसडीएम हरगिरी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खरही पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए खेतों की खोदाई के विरोध में बिलौना के ग्रामीणों का धरना जारी है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को मनाने के लिए एसडीएम हरगिरी मौके पर गए। उन्होंने इंजीनियर के माध्यम से सर्वे कराने की बात कही है। वहीं, ग्रामीणों ने सर्वे बदलने की मांग पर अडिग रहते हुए आंदोलन को जारी रखा है।
विज्ञापन

खरही पंपिंग योजना की पुरानी पाइप लाइन को बदलने के लिए जल निगम ने खेतों की खोदाई की तो ग्रामीणों ने विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया। 10 सितंबर से बिलौना के लोग धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों की खोदाई से उनकी कृषि जमीन बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों को पेयजल निमग के ईई मौके पर गए लेकिन ग्रामीण नहीं माने। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर परेशानी बताई। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण और भैरवनाथ टम्टा भी पेयजल योजना के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को समर्थन दे चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को एसडीएम हर गिरी ने बिलौना जाकर आंदोलनकारियों की समस्या सुनी। लोगों ने उनके सामने खेतों की खोदाई का पुरजोर विरोध किया। जिसके बाद एसडीएम ने ईई से सर्वे करवाने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि खेतों की खोदाई रोकने और सर्वे बदलने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। धरने में प्रकाश सिंह दफौटी, चंदन सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, रमेश चंद्र गुरुरानी, धन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ा टेंट
बागेश्वर। बिलौना में आंदोलन कर रहे लोगों ने अराजक तत्वों पर उनके टेंट को तोड़ने का आरोप लगाया है। मौके पर गए एसडीएम को शिकायती पत्र देकर लोगों ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात को किसी ने उनका टेंट उखाड़ दिया है। उनके आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की।

बिलौना जाकर आंदोलन कर रहे लोगों की समस्या सुनीं। उनके बताए अनुसार विभाग के इंजीनियर से सर्वे कराई जा रही है। सर्वे में तय आगणन के अनुसार पाइप लाइन बनी तभी सर्वे बदली जाएगी।
हर गिरी, एसडीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed