फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest Over Honorarium

हड़ताल अवधि का मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित मनरेगा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Honorarium
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मार्च से जून तक की गई हड़ताल अवधि का मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित मनरेगा कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारी सरकार से हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड वेतन देने की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह रावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। संगठन के महासचिव मोहन राम आर्या ने बताया कि मनरेगा कर्मचारियों ने 15 मार्च से सात जून तक आंदोलन किया था। शासन से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी, लेकिन सरकार ने मांग पूरी करने की बजाय मानदेय ही रोक दिया। पहली कैबिनेट बैठक में भी हड़ताल के दिनों का मानदेय भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी, लेकिन अब तक कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया है। वहीं कर्मचारियों की हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे लागू करते हुए सम्मानजनक मानदेय देने की मांग भी पूरी नहीं हो सकी है। कहा कि अगर सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी करती रही तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहां पर रितेश जोशी, देवकी नंदन जोशी, अजय भट्ट, संतोष भट्ट, विशाल नेगी, खिलेश कर्नाटक, संतोष पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed