फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest of educational ministerial personnel in Bageshwar

बागेश्वर में एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protest of educational ministerial personnel in Bageshwar
बागेश्वर में मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन करते एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। संवाद न्यू - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रधान सहायक के पद पर विभाग की ओर से पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कहा कि विभाग की ओर से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची नहीं जारी की गई है। भर्ती वर्ष बीतने के बाद भी सूची जारी न करने से कुमाऊंभर में कार्यरत कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया है। कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर द्वितीय सूची जारी की जाए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन की कार्यवाही शीघ्र की जाए।
विज्ञापन

प्रधान सहायक के पद पर 30 जून 2020 की स्थिति को कार्यभार ग्रहण मानते हुए भर्ती वर्ष का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों ने निदेशालय में लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग की है। कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर सोमवार से धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सांकेतिक प्रदर्शन में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी, इंद्रेश कोरंगा, जगदंबा साह, खष्टीबल्लभ तिवारी, महेश चंद्र मेहता, दिनेश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed