फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest in bageshwar over hathras case

हाथरस में दरिंदगी पर पहाड़ में उबाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
protest in bageshwar over hathras case
बागेश्वर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में बागेश्वर में कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर विरोध जताया। उनका कहना है कि यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे में एकत्र कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह बिगड़ चुकी है। यूपी में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कोई कदम नहीं उठा पा रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जीभ तक काट डाली। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

वहां पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंदिरा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीतांजलि, सोनिया वाल्मीकि, अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडेय, रोहित खैर, पंकज परिहार, प्रकाश कुमार, भीम कुमार, उमेश मनराल, रिजवान खान, धीरज गड़िया, महेश पंत, हरीश जोशी, इमरान खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अनुसूचित जाति, जनजाति महासंघ ने निकाला कैंडिल मार्च
बागेश्वर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति महासंघ ने हाथरस कांड के विरोध में बागेश्वर में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। महासंघ के बैनर तले लोगों ने बुधवार शाम कोतवाली से एसबीआई तिराहे तक कैंडिल मार्च निकालकर यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पीड़िता के साथ गैंगरेप की निंदा करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कहा कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। कैंडिल मार्च में संजय, विशाल, तेजपाल, मुकेश, चंदन, सीएल भारतीय, मदन चौहान, विजेंद्र, रेखा, देवी, शकुंतला देवी, दीपा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed