फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   protest in bageshwar

मशाल जुलूस निकालकर भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
protest in bageshwar
बागेश्वर में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ मशाल जुलूस निकालते जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद न्यूज ए - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीते 2 मार्च से पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कार्य बहिष्कार कर रहे जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों ने जनरल ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले विकास भवन परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

फेडरेशन के मुख्य जिला संयोजक केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष रवि जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शाम 5 बजे विकास भवन परिसर से मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों के हुजूम ने पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में नारेबाजी की। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त न होने को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए गोमती पुल तक निकला। मशाल जुलूस में संगठन के जिला सचिव अनिल जोशी, विजयपाल मेहता, दामोदर जोशी, गणेश चतुर्वेदी, ज्योति उप्रेती, रेनू नगरकोटी, हंसी पांडे, विनोद तिवारी, प्रकाश चौबे, मंजुल पांडे, संतोष जोशी, शंकर सिंह काला, शंकर नायक आदि थे।

-
बिच्छू घास हाथ में लेकर कर्मियों को कार्यालयों से निकाला
बागेश्वर। हड़ताली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हाथों में बिच्छू घास लेकर सरकारी कार्यालयों में छापे मारकर काम कर रहे जनरल ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को कार्यालयों से बाहर निकाला। इस दौरान राजकीय पशु चिकित्सालय में कई कर्मचारी काम करते हुए मिले। इन कर्मियों को कार्यालयों से निकालकर हड़ताल में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed